ब्रैड को भूल नहीं पाई है जेनिफर

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार एनिस्टन के दोस्तों का मानना है कि अगर वह अपने आप को पिट से दूर नहीं करेंगी तो कभी उनकी यादों से निकल नहीं पाएंगी।
एनिस्टन के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "ऐसा नहीं है कि कटर्नी कॉक्स और उनके अन्य दोस्त ब्रैड को नापसंद करते हों। वे सभी उन्हें पसंद करते हैं लेकिन कर्टनी ने बार-बार एनिस्टन से कहा है कि वह ब्रैड का नंबर मिटा दें। यह इतना आसान नहीं है क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करती थी।"
सूत्र ने कहा कि अगर वे दोनों फिर से एक होना चाहें तो भी उनका जीवन कठिनाइयों से भरा रहेगा क्योंकि एनिस्टन को हमेशा एंजेलीना की उपस्थिति महसूस होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
angelina jolie अभिनेत्री एंजेलीना जॉली जेनिफर एनिस्टन ब्रैड पिट हॉलीवुड brad pitt hollywood jennifer aniston


Click it and Unblock the Notifications