जेनिफर की खुश्बू महसूसें तन पर

By Jaya Nigam

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एलिस्टन के दीवानों के लिए बढ़िया खबर है। अब आप हर जगह जेनिफर की खुश्बू को महसूसते हुए घूम सकते हैं। और सच मानिए इसके लिए आपकों कोई रोके-टोकेगा भी नहीं । फिर वह चाहे आपकी बीवी हो या गर्लफ्रेंड और तो और हो सकता है वह खुद भी जेनिफर की खुश्बू में डूबना पसंद करें।

तो असली खबर ये है कि मशहूर पत्रिका 'ओके' के मुताबिक अभिनेत्री जेनिफर जल्द ही अपना परफ्यूम लांच करने जा रही हैं। उनके मन में अपने इस परफ्यूम को 'एनिस्टन' नाम देने का ख्याल आया है। वैसे वह दूसरे नामों को लेकर विचार कर सकती हैं लेकिन फिलहाल उनके मन में यही नाम है।

अपने नए परफ्यूम के लिए जेनिफर पिछले 20 महीनों से काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह की सुगंधों पर काम किया है। उन्होंने अपने नाम का परफ्यूम धूमधाम के साथ लांच करने का मन बनाया है। कई विज्ञापन कंपनियों को 'एनिस्टन' नाम पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने जेनिफर के सामने 'इको' नाम सुझाया था लेकिन उन्होंने इस नाम को अस्वीकार कर दिया।

सही भी है जब काम जेनिफर का हो तो नाम भला किसी और का क्यों हो। अब विज्ञापन वालों को नाम नहीं पसंद तो ये उनका प्रॉब्लम है। इससे ना तो जेनिफर को फर्क पड़ता है ना ही जेनिफर के दीवानों को।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X