एनिस्टन को पैटिंसन से नहीं करना रोमांस
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने इस बात से इंकार किया है कि वह 'द ग्रैजुएट' की अगली श्रृंखला में 'ट्वाइलाइट' अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन के साथ रोमांस करना चाहती हैं।
उधर वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, एनिस्टन के प्रतिनिधियों से ऐसी बातों को सफेद झूठ करार दिया है।
ऐसी खबरें थी कि पैटिन्सन के साथ 'द स्विच' में अभिनय कर चुकी एनिस्टन ने अपने प्रतिनिधियों से कहा था कि पैटिन्सन के साथ उनकी मुलाकात कराएं। सूत्रों का कहना था कि एनिस्टन का मानना है कि अंतरंग दृश्यों में वह और पैटिन्सन बिल्कुल मुनासिब रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











