तड़के 3 बजे व्यायाम करती हैं जेनिफर

वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार 40 वर्षीया जेनिफर ने कहा कि वह इन दिनों न्यूयार्क में अपनी आगामी फिल्म 'द बाउंटी' की शूटिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण उन्हें दिन में समय नहीं मिल पाता है, इसी वजह से वह तड़के तीन बजे व्यायाम करती हैं।
जेनिफर के करीबी सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री व्यस्त रहने के बावजूद अपने दैनिक कार्यक्रमों को नजरअंदाज नहीं करती हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ वह तंदरुस्त दिखना चाहती हैं और इसी वजह से वह नियम से व्यायाम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











