एनिस्टन पर लगा चोरी का अरोप
गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने 'फ्रेंड्स' धारावाहिक की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन पर उनकी एक विचाराधीन फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया है।
वेबसाइट 'डेली मेल ऑन लाइन' के मुताबिक गायकी के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद मातृत्व का आनंद ले रहीं लोपेज ने 'प्लान-बी' नाम की एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रखी थी लेकिन उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि एनिस्टन भी उनकी कहानी से मिलती-जुलती कहानी पर आधारित 'द ब्लास्टर' नाम की फिल्म बनाने की तैयारी कर चुकी हैं।
इससे दोनों अभिनेत्रियों के बीच खटास पैदा हो गई है। लोपेज ने कहा है कि एनिस्टन ने बिना इजाजत उनकी फिल्म की कहानी चुराई है।
एक सूत्र ने कहा, "लोपेज खुलकर आरोप लगा रही हैं कि एनिस्टन ने उनकी फिल्म की कहानी चुराई है। यह एक दूसरे पर कीचड़ उछालने जैसा हो सकता है लेकिन लोपेज का दावा है कि एनिस्टन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। "


Click it and Unblock the Notifications