जेनिफर एनिस्टन को उनके मित्र ने छोड़ा
अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का साथ उनके मित्र एवं संगीतकार जॉन मेयर ने छोड़ दिया है।
वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार40 वर्षीय एनिस्टन जब ब्रिटेन से अमेरिका स्थित अपने घर पहुंची तो उनके 31 वर्षीय गायक मित्र ने उनसे कह दिया कि उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है। वे अपनी कॉमेडी फिल्म 'मार्ली एंड मी' के प्रचार के लिए ब्रिटेन आई थीं।
दोनों पिछले साल अप्रैल में एक हुए थे और फिर जुदा हो गए थे। इसके बाद इस साल फिर से वे एक हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











