3 शादियां और फिर 5 बच्चे.. कई अफेयर्स से घिरी रहीं ये हसीना, अमेरिकी प्रेजिडेंट से भी रहे संबंध, मिली ऐसी मौत

Hollywood actress jayne mansfield

Jayne Mansfield: आज हम आपको एक ऐसी हॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें 50 और 60 के दशक की बेपनाह खूबसूरती की बदौलत ग्लैमर गर्ल कहा जाता था। दरअसल हम बात कर रहे हैं जेन मेंसफील्ड की। जिनका भले ही कैरियर छोटा रहा लेकिन वह सुपरस्टार बन गई थी। यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले।

साल 1933 में पेंसिलवेनिया में जेन मेंसफील्ड का जन्म हुआ और उनका असली नाम वेरा जेन पालमर था। वह जब 3 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया। इसके चलते उन्हें बचपन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 12 साल की उम्र में उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया। वह बचपन से ही पढ़ने में भी काफी होशियार थी।

जेन मेंसफील्ड ने 6 मई 1960 को स्कूल से पास होते ही पॉल मेंसफील्ड से शादी रचली और 6 महीने बाद उनकी एक बेटी भी हुई। एक्ट्रेस में काफी स्ट्रगल किया और इसी बीच वह घर-घर जाकर किताबें बेचती थी तो कभी रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। साल 1954 में एन एंजेल वेंट AWOL में उन्हें काम मिला और इसके लिए $300 की फीस भी मिली।

जेन मेंसफील्ड की किस्मत तब आगे बड़ी जब 1955 में प्लेबॉय मैग्जीन के कवर पर उनकी तस्वीर छपी थी। उनकी इस बोल्ड तस्वीर से हर तरफ हंगामा मच गया और रातों-रात उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। वह हर किसी की नजरों में आ गई थी और उन्हें हॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आने लगे।

जेन मेंसफील्ड का कैरियर धीरे-धीरे ऊंचाइयां छूने लग गया था। एक वक्त ऐसा आया जब वह पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती थी। उनके दरवाजे तो हॉलीवुड फोटोग्राफर्स के लिए हमेशा खुले रहते थे। साल 1956 से लेकर 1957 तक के बीच न्यूज़पेपर्स में 2500 से ज्यादा की उनकी तस्वीरें छपी।

जेन मेंसफील्ड को उनकी निजी जिंदगी के लिए काफी उतार चढ़ाव झेलने पड़े। 17 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हो गई और जल्दबाजी में बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। पॉल को ऐसा लगा कि जब वह मां बन जाएगी तो उनके एक्टिंग से इंटरेस्ट कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रिश्ते में कड़वाहट आ गई। साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया और बेटी की कस्टडी जेन को ही मिली।

जेन मेंसफील्ड ने 1958 में एक्टर और बॉडीबिल्डर मिकी हर्गीते के साथ दूसरी शादी की और इनके तीन बच्चे हुए। साल 1964 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म डायरेक्टर मेट किंबर से प्यार करने लगी और 1964 में दोनों ने शादी कर ली। 2 साल के भीतर 1966 में दोनों का तलाक हो गया और दोनों का एक बेटा भी था।

जेन मेंसफील्ड की तीन सदियों से उन्हें पांच बच्चे हुए। एक्ट्रेस के तीन शादियों के अलावा कई सारे अफेयर्स भी थे और खबरों के अनुसार वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के साथ में रिलेशनशिप में थी। फिर 1962 में मरलिन मुनरो की मौत की खबर सुनकर एक्ट्रेस ने कहा कि शायद अगला नंबर मेरा है और साल 1967 में सुबह-सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X