जैक्सन की श्रद्धांजलि में नहीं गाएंगी जेनेट
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की छोटी बहन जेनेट उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गाना प्रस्तुत नहीं करेंगी।
जेनेट ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह 29 अगस्त को अपने मरहूम भाई के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गाना प्रस्तुत करेंगी।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जेनेट को उस कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, जिसे उनके भाई ने अपनी वापसी के लिए लंदन के ओ2 एरेना में कराने का फैसला किया था। यह कार्यक्रम इसी महीने होना था लेकिन उससे पहले 25 जून को जैक्सन की मौत हो गई।
जेनेट के प्रवक्ता ने साफ तौर पर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें उनके जैक्सन के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधि ने कहा कि जेनेट इसमें हिस्सा नहीं लेंगी, क्योंकि यह कार्यक्रम सीधे तौर पर उनसे जुड़ा हुआ नहीं है।
जेनेट के प्रवक्ता ने कहा, "जेनेट इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वह जैक्सन के बच्चों की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म 'व्हाई डिड आई गेट मैरेड टू' बना रही हैं। जेनेट ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं, जो उनसे जुड़ा नहीं है। वह स्वतंत्र तौर पर काम करती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











