जैनेट ने प्रशंसकों का आभार जताया

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जैक्सन सिर चकराने और माइग्रेन से पीड़ित थीं और इस वजह से उन्हें अपने कुछ शो रद्द करने पड़े थे। लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने प्रशंसकों के लिए एक संदेश रिकॉर्ड भी किया है।
इस संदेश में लिखा है, "अपनी अस्वस्थता के दौरान आपके साथ और प्यार भरे संदेशों के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अब मैं स्वस्थ हूं।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे अपने प्रेमी जेरमैन दुपरी से अलग नहीं हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications