ब्रिटनी की 16 साल की बहन प्रेग्नेंट
16वर्षीय ने इस बात की पुष्टि की है कि वो प्रेग्नेंट है. इस बात से उनकी माँ और बहन ब्रिटनी को बहुत धक्का लगा है.
जेमी की माँ लिन स्पेअर्स कोतो अब तक इस बात का भरोसा ही नहीं हो रहा है. उनका कहना है की उनकी बेटी जेमी हमेशा से ही ईमानदार रही है. लेकिन उसने कभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है.
इसके विपरीत जेमी का कहना है कि वो केसे अल्ड्रिज को बहुत समय से जानती हैं और वही उनके होने वाले बच्चे का पिता है. हम दोनों के लिए ये ख़बर चौंका देने वाली थी लेकिन अब जो हो गया सो हो गया. मै इस संतान को जन्म ज़रुर दूंगी.
उल्लेखनीय है कि जेमी निक के 'जोए 101' की कलाकार हैं. लेकिन जेमी को इस बात का पूरा भरोसा है की निक उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान करेगा.


Click it and Unblock the Notifications