एक साथ शूट हो रही है ये फिल्म और उसका ब्लॉकबस्टर सीक्वल....ये रही #ReleaseDate!
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार हॉलीवुड ही नहीं, दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा थी। फिर खबर थी कि फिल्म का एक नहीं, 4 पार्ट बनेगा।
और अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के चारों पार्ट एक ही साथ शूट किए जाएंगे। इससे पहले पीटर जैक्सन ने लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के तीनों पार्ट एक साथ शूट किए थे।

जेम्स कैमरून इससे पहले टाईटैनिक और टर्मिनेटर जैसी फिल्में बना चुके हैं। अवतार के चारों पार्ट की रिलीज़ डेट का एलान भी हो चुका है और लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
अवतार 2 आएगी 2020 में, अवतार 3 - 2022, अवतार 4 आएगी 2024 और फाइनली अवतार 5 - 2025 में रिलीज़ होगी।
अब इन फिल्मों की रिलीज़ डेट सुनकर बाकी स्टार्स को डरने की ज़रूरत है क्योंकि हॉलीवुड फिल्में वैसे भी आजकल भारत में धमाकेदार कमाई कर रही हैं।
यकीन ना हो तो ये 2017 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











