जेम्स कैमरॉन को मिला गोल्डन ग्लोब
लास एंजेलिस । हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरॉन को फिल्म 'अवतार' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कार दिया गया। रविवार रात एक रंगारंग कार्यक्रम में कैमरॉन को यह पुरस्कार दिया गया। अभिनेता मेल गिब्सन ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कैमरॉन ने कहा उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 'गोल्डन ग्लोब' का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार उन्हें दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सबका आभारी हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
avatar अवतार गोल्डेन ग्लोब जेम्स कैमरॉन फिल्म पुरुस्कार फिल्म समारोह हॉलीवुड film award film function golden globe hollywood james cameroon


Click it and Unblock the Notifications