Avatar 2- रिलीज होते ही फिल्म को लगा बड़ा झटका, इस वजह से हो सकता है करोड़ों का नुकसान!

avatar the way of water

अक्सर देखा जाता है कि कोई फिल्म रिलीज होती है और इसको ऑनलाइन लीक कर दिया जाता है। ये क्राइम है, इसपर कई पर शिकंजा कसने की कोशिश हुई लेकिन हर बार नाकामयाबी ही मिली। इस समय हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 से एक ऐसी खबर आ रही है जो कि फिल्ममेकर जेम्स कैमरून को दुखी करने के लिए काफी है। दरअसल इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी और इसकी रिलीज का इंतजार सभी कर रहे थे।

लेकिन अब पता चला है कि ये फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज हुई तो कुछ ही घंटो में ऑनलाइन लीक हो गई है और लोग धड़ल्ले से इसको डाउनलोड कर रहे हैं। अवतार- द वे ऑफ़ वॉटर के फैंस इस खबर से काफी नाराज हुए हैं।

ये फिल्म ऑलाइन 1080p और 720p में मौजूद है और लोग एचडी में डाउलोड कर रहे हैं। जाहिर है कि इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है क्योंकि लोग थिएटर्स के बजाय इस फिल्म को घर पर ही देख लेंगे।

इस फिल्म को लीक करने वाली वेबसाइट्स के बारे में अगर बात करें तो इस लिस्ट में Filmyzilla, Tamilrockers, Movierulez, Telegram और कई अन्य साइट शामिल हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज होना था और हर भारत में इसको लेकर इंतजार जारी था।

अब अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी में ये फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि इसके लीक होने के बाद किसी भी तरह का बयान फिल्ममेकर्स की तरफ से सामने नहीं आया है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म करीब 13 साल के बाद रिलीज हो रही है क्योंकि साल 2009 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था।

फिल्म को काफी तारीफें मिली थीं और दर्शकों ने एक अलग दुनिया का अनुभव लिया था। अब अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X