'अवतार' के स्टार्स को गिफ्ट में मिलेगी टोयोटा

पढ़ें - अवतार की अन्य खबरें
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक कैमरून और निर्माता जॉन लांदाउ ने 11 टोयोटा प्रियूस कारें खरीदी है, जिसे फिल्म में काम करने वाले मुख्य कलाकारों को दी जाएगी। कैमरून और जॉन फिल्म के चर्चित कलाकारों को फिल्म की जबर्दस्त सफलता के लिए धन्यवाद भी देंगे।
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'अवतार' के मुख्य कलाकारों को ही इस वर्ष उपहार में महंगी कारें नहीं मिली हैं बल्कि इससे पहले भी बेहद सफल फिल्म 'ग्राउन-अप्स' के मुख्य कलाकारों को भी उपहार में कार भेंट की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











