जेम्स बाँड सिरीज का नया नावेल अगले साल
जेम्स बाँड सिरीज का नया नावेल लिखा जा रहा है और इसके लेखक सेबास्टेन फॉक्स इसे महज छह हफ्तों में पूरा कर दिया, उन्होंने बताया कि जेम्स बाँड सिरीज के इस नए नावेल को पूरा करने में उन्हें सिर्फ छह हफ्ते लगे. वो दिन मे 2000 शब्द लिखते थे और इस शैली का नामकरण उन्होंने 'ईयान फ़्लेमिंग का 80% ' किया है.
मालूम हो कि ईयान फ़्लेमिंग जेम्स बांड सिरीज़ के वास्तविक लेखक हैं. उल्लेखनीय है कि सेबास्टेन फॉक्स अब तक गंभीर विषयों पर लिखते आए हैं, उनकी महत्वपूर्ण किताबें बर्डसॉंग और शार्लट ग्रे हैं. नावेल लिखे जाने के अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जितना उन्होंने सोचा था, यह हल्की फुल्की किताब उससे ज़्यादा रोमांचक लगी. "लम्बे और कठिन किताबों को लिखने की कोशिश में मैंने पांच साल कई साइकिट्रिक अस्पतालों और मेडिकल लाइब्ररियों मे समय गुजारा..."
उन्होंने कहा. यह किताब अगले साल मई में रिलीज होगी, जब दुनिया भर में फ्लेमिंग की शताब्दी मनाई जाएगी.आश है कि यह कहा पहले से भी अघिक रोमांचक होंगें.


Click it and Unblock the Notifications