शर्तों के साथ भारतीय रेल ने जेम्स बॉन्ड को दिखाई हरी झंडी

Daniel Craig
आखिरकार जेम्स बॉन्ड को भारत में फिल्म की शूटींग करने की इजाजत मिल गयी है। हम आपको बता दे कि भारतीय सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपनी तरफ से नो ऑबजेक्शन का टैग दे दिया था लेकिन फिल्म में ट्रेन के सीन्स के लिए रेल्वे ने फिल्म शूट के लिए मना कर दिया था।

लेकिन अब जेम्स बॉन्ड की आने वाली फिल्म के लिए रेल्वे ने हरी झंडी दिखा दी है। अब फिल्म जेम्स बॉन्ड के 23 वें भाग में कुछ दृश्यों को भारत में फिल्माएं जाने के लिए पूरी तरह से इजाजत मिल गयी है। इस फिल्म के हीरो जेम्स बॉन्ड यानी डेनियल क्रेग के लाखों फैन्स भारत में भी हैं।

हम आपको बता दें कि फिल्म की निर्माता कंपनी ने रेलवे से मुंबई, गोवा और अहमदाबाद के कुछ जगहों पर शूटींग की परमिशन मांगी थी जिसे पहले रेलवे ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि इसके लिए कंपनी ने सात दिनों में सात से आठ घंटे तक रेल पटरियों को खाली कराने की परमिशन मांगी थी।

लेकिन अब रेलवे ने जेम्स बॉन्ड की फिल्म निर्माता कंपनी को इस शर्त के साथ फिल्म की शूटिंग करने की इजाजत दी है कि फिल्म की वजह से जनसाधारण लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही अगर इस बीच रेलवे का कोई नुकसान होता है, तो उसके लिए फिल्म कंपनी ही जुर्माना देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X