PIC: इंतजार खत्म..जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' का पोस्टर रिलीज
जेम्स बॉण्ड सीरिज की फिल्मों का इंतजार दुनियाभर के सभी सिनेमाप्रेमियों को होता है। लिहाजा, 'स्पेक्टर' भी काफी समय से सूर्खियों में थी। आपको बता दें, सोनी और इओन प्रोडक्शन ने बांड फिल्म्स फ्रेंचाइजी की 24वीं फिल्म 'स्पेक्टर' का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर से जेम्स बॉन्ड के खतरनाक इरादे साफ जाहिर हो रहे हैं।

इस फिल्म में जेम्स बांड बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में जेम्स बांड के किरदार में डेनियल क्रेग नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि, डेनियल चौथी बार जेम्स बांड का किरदार अदा कर रहे हैं। पोस्टर में डेनियल पहले की फिल्मों से अलग गोल गले की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। जबकि जेम्स बॉण्ड का सूट और टाई वाला अवतार काफी फैमस है।
फिल्म की कहानी पर बात करें तो यहां बांड को अपने अतीत से एक गुप्त मैसेज मिलता है और वह एक भयावह संगठन को उजागर करने के मिशन में जुट जाता है। जहां एम इस सीक्रेट सर्विस को जिंदा रखने के लिए राजनीतिक ताकतों से लड़ाई लड़ती हैं, वहीं बांड स्पेक्टर के पीछे के भयावह सच को उजागर करने में जुट जाता है।
पढ़ें- OMg! जेम्स बॉण्ड के 24वें फिल्म की स्क्रीनप्ले हुई चोरी
सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। यह इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। आपको बता दें, स्पेक्टर (स्पेशल एक्जीक्यूटिव फॉर काउंटर-इंटेलिजेंस, टेररिज्म, रिवेंज एंड एक्सटॉर्सन) इयान फ्लेमिंग के नॉवेल में बताया गया एक काल्पनिक वैश्विक आतंकवादी संगठन है।


Click it and Unblock the Notifications











