तस्वीरों में- जेम्स बॉंड के 50 सुनहरे साल
बच्चों से लेकर बूढ़ों के दिल में बसने वाला जेम्स बॉंड अब पचास साल का हो गया है। 1962 में सबसे पहले सीन कैनरी ने जेम्स बॉंड के किरदार को निभाया। उस वक्त से जेम्स बॉंड इतना पॉपुलर हो गया कि एक के बाद एक जेम्स बॉड सीरीज आने लगीं। सीन कोनरी ने डॉ नंबर, फ्रॉम रशिया विद लव, गोल्डफिंगर, थंडरबॉल, यू ओनली लिव ट्वाइस फिल्में की।
सीन कोनरी के बाद जॉर्ज लेजनबी, सीन कोनरी रिटर्न, रॉगर मूरे, टिमोछी डाल्टन, पीयर्स ब्रोसनन डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉड सीरीज में काम किया और जेम्स बॉड को हर वर्ग के लोगों में पॉपुलर कर दिया। जेम्स बॉड की कई कॉमिक सीरीज भी आईँ और कॉमिक सीरीज बच्चों में काफी लोकप्रिय हुई।
इस साल जेम्स बॉड की एक नयी फिल्म रिलीज होने वाली है स्काईफॉल। और इस फिल्म के साथ जेम्स बॉंड के की लोकप्रियता के 50 साल पूरे हो जाएंगे। जेम्स बॉंड की इस 50 साल की सफलता में कई उतार चढ़ाव भी आए हैं लेकिन जेम्स बॉंड हमेशा अपनी नयी फिल्म से एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तैयार करता रहा है।
जेम्स बॉंड से हॉलीवुड के ही नहीं बल्कि हमारे बॉलीवुड के सितारे भी काफी प्रभावित हैं। हमारे किंग खान यानी शाहरुख खान भी जेम्स बॉंड बनना चाहते हैं। यूं तो शाहरुख ने बॉलीवुड में भी कई सुपरहीरो किरदार निभाए हैं जैसे डॉन, रा.वन लेकिन जेम्स बॉंड की सफलता के आगे ये किरदार कुछ भी नहीं इसिलये अब शाहरुख खान चाहते हैं कि उन्हें भी जेम्स बॉंड बनने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications











