बियोंसे की सुंदरता से जलती हैं जेमिला
गायिका जेमिला मशहूर गायिका बियोंसे नोल्स की शारीरिक सुंदरता से जलती हैं लेकिन इसके बावजूद वे बियोंसे के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने जेमिला के हवाले से लिखा है, "मैं बियोंसे के साथ काम करना चाहती हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं उनकी शारीरिक सुंदरता की कायल हूं। मैं प्राकृतिक तौर पर दुबली-पतली हूं और यही कारण है कि मैं उनके जैसा भरा-पूरा आकर्षक शरीर चाहती हूं। बियोंसे गजब की आकर्षक दिखती हैं।"
जेमिला के मुताबिक उन्हें सुंदरता उनकी मां से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा, "मेरी मां बहुत सुंदर हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे अंदर भी मेरी मां के गुण हैं।"
फुटबाल खिलाड़ी डेरेन बेफील्ड से शादी रचाने वाली जेमिला ने कहा कि अपनी शादी से वह बहुत खुश हैं तथा कुछ और बच्चे चाहती हैं। फिलहाल जेमिला के दो बच्चे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं कुछ और बच्चे चाहती हूं। हालांकि फिलहाल मैं कुछ समय के लिए अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











