जेड गुडी का ऑपरेशन पूरा हुआ

ब्रिटेन के टेलीविज़न शो बिग ब्रदर में शिल्पा शेट्टी के साथ हुए झगड़े के कारण चर्चा में आईं जेड गुडी को पिछले महीने एक भारतीय टीवी शो बिग बॉस के दौरान कैंसर की बीमारी की जानकारी मिली थी!
इलाज चलेगा
उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि ऑपरेशन के बाद जेड गुड़ी की कीमोथेरेपी के ज़रिए इलाज जारी रहेगा! जेड गुडी दो बच्चों की माँ हैं! इस हफ़्ते की शुरुआत में की गई जाँच से पता चला कि कैंसर उनके शरीर में और जगहों पर नहीं फैला है!
बिग ब्रदर शो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके झगड़े पर भारी हंगामा खड़ा हो गया था और उन पर नस्लवादी टिप्पणियाँ करने का आरोप लगा था!
माफ़ी
जेड ने बाद में इस पर माफ़ी माँगी थी और फिर भारत के पर्यटन विभाग ने उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में और जानकारी लेने के लिए भारत आमंत्रित किया था! गुडी के बच्चे -- फ़्रैडी और बॉबी अपने पिता जैफ़ ब्रेज़ियर के साथ रहते हैं!
जेड के ब्वॉयफ़्रैंड जैक ट्वीड फ़िलहाल डेढ़ साल के लिए जेल में हैं! उन पर एक किशोर पर गॉल्फ़ की छड़ी से हमला करने का आरोप है!


Click it and Unblock the Notifications