पति को खुश देखना चाहती थीं गुडी

By Staff

Jack Tweed, Jade Goody [file photo]
ब्रिटेन की मरहूम रिएलिटी टीवी स्टार जेड गुडी अपने पति जैक ट्वीड को हमेशा खुश देखना चाहती थी इसीलिए अपनी मौत से पहले ही अपने पति जैक ट्वीड से कह दिया था कि वह अपने लिए कोई लड़की तलाश लें।

पिछले महीने की 22 तारीख को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कहने वाली गुडी ने गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित रहने के दौरान एक डायरी लिखी थी, जिसमें इस बात का जिक्र है।

गुडी की डायरी का एक अंश 'जेड : फोरएवर इन माइ हार्ट' नाम से प्रकाशित किया गया है। इसमें गुडी ने लिखा है कि ट्वीड ने मौत से संघर्ष के दौरान उनका बहुत सलीके से ख्याल रखा और यही कारण है कि वह चाहतीं हैं कि ट्वीड अपने लिए कोई और लड़की तलाश लें, जो अच्छी हो।

गुडी ने अपनी डायरी में लिखा है, "मैंने ट्वीड से कहा था कि वह अपने लिए कोई अच्छी लड़की तलाश लें। इस बात को सुनकर ट्वीड हैरान रह गए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह किसी और लड़की के साथ नहीं रहना चाहते।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X