जेड गुडी की मां ने कब्र पर रखे खिलौने बेचे
ब्रिटिश रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' की प्रतिभागी जेड गुडी की मां ने उनकी बेटी की कब्र पर रखे टेडी बीयर्स बेच दिए हैं।
52 वर्षीय जैकी बडेन ने गुडी के बेटों बॉबी और फ्रेडी के खिलौने भी बेचे थे। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जैकी स्वीकार करती हैं कि उन्होंने एक मित्र के साथ मिलकर ये खिलौने बेचे थे। वह कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा करके कुछ गलत किया है।
गुडी की पहली बरसी से तीन महीने पहले मार्च में जेड गुडी की मां जैकी की कोकीन लेते तस्वीरे जारी की गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












