कुछ घंटो की मेहमान हैं जेड गुडी

अगर द सन डॉट को कि रिपोर्ट पर भरोसा करें तो उनकी जिंदगी केवल एक सप्ताह तक बची है। उनके दोस्त के शब्दों में, '' केवल कुछ घंटो की बात रह गई है। उनकी हालत लगातार खराब हो रही है। उनका चेहरा काफी पीला पड़ गया है। जेड को भयंकर दर्द हो रहा है जिसकी वजह से वे लगातार रो रही है अब उन्हें अपना अंत निकट दिखाई देने लगा है। वे चाहती है कि उनका अंतिम संस्कार एकदत पारंपरिक तरीके से किया जाए। उन्हें उनके घर के पासवाले चर्च में दफनाया जाए।''
इस बीच बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी उनसे आखिरी मुलकात करने लंदन पहुंच गयी है। गौरतलब हो कि रियलिटी टीवी शो बिग बदर्स में दोनों ने साथ में काम किया था।
जेड ने अपने आखिरी साक्षात्कार में कहा कि वे चाहती है कि उन्हें एक फाइटर के रूप में याद किया जाए। उन्होंने अपनी जिदंगी बहुत अच्छे तरीके से जी है। 27 वर्षीय जेड को अपनी जिंदगी पर गर्व है। आखिरी समय में उन्हें केवल अपने दो बच्चो की चिंता है।


Click it and Unblock the Notifications