गुडी ने दयामृत्यु की गुहार लगाई

By Staff

Jade Goody bagged mercy killing
ग्रीवा के केंसर से पीड़ित ब्रिटेन की रिएलिटी शो कलाकार जेड गुडी ने डॉक्टरों के सामने दयामृत्यु की गुहार लगाई है।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रविवार को अपने मंगेतर जैक ट्वीड से शादी रचाने वाली गुडी ने डॉक्टरों से कहा है कि वह उन्हें ऐसा कोई इंजेक्शन या गोली दें, जिससे कि वह पीड़ा से मुक्त हो सकें।

गुडी और ट्वीड इन दिनों इस बात को लेकर रो-रोकर बेहाल हैं कि कैंसर को गुडी के पूरे शरीर में फैलने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता।

दो बच्चों की मां गुडी ने कहा, 'मैंने अपने डॉक्टरों से कहा है कि वे मेरी इहलीला समाप्त करने में मदद करें। मुझे ऐसा कोई इंजेक्शन या गोली दें, जिससे कि मैं इस दुनिया को छोड़ सकूं। इससे मेरे बच्चों को आगे देखने का मौका मिलेगा। मेरे जाने के बाद वे अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर सोच सकेंगे।'

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X