आखिरी दिन घर में बिताएंगी जेड
रियलिटी शो बिग ब्रदर की स्टार जेड गुडी अब अस्पताल से घर जाएंगी। कैंसर से पीड़ित गुडी अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहती हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार चिकित्कों ने गुडी से कहा है कि वह अब घर में ही रहें और वहीं उनका इलाज किया जाएगा।
चिकित्सकों ने गुडी को बच्चों के साथ समय बिताने की अनुमति दी है। उनके दो बेटे हैं। दूसरी ओर गुडी विवाह करने की योजना बना रही हैं। गुडी के प्रवक्ता मैक्स क्लीफोर्ड ने कहा कि आगामी कुछ हफ्तों में वह अपने मित्र जैक ट्वीड से शादी करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications