जेड गुडी की आखिरी इच्छा पूरी होगी
कैंसर से जूझ रही टीवी स्टार जेड गूडी ने अपने पहले पति जेफ ब्रेजियर से आखिरी प्रार्थनी की है उनके मरने के बाद उनके नए पति जैक टवीड को उनके बेटो से मिलने से न रोके। जेफ ने उनकी इच्छा को मान लिया है।
जेड के दो बेटो के पिता जेफ ब्रेजियर है। जेड चाहती है कि उनके दो बेटो पांच वर्षीय बाबी जैक और चार वर्षीय फ्रेडी को सम्हालने में उनके दूसरे पति जैक टवीड मदद दें, जिससे उनके पहले पति जेफ को कोई एतराज न हो।
27 वर्षीय जेड गुडी को कैंसर है उनके डॉक्टरों के अनुसार उनके पास जीवन के कुछ दिन बचे है। उनकी हालत को देखते हुए उनके पति ने उनकी इस इच्छा को मान लिया है।
जेड ने बताया, '' मैं चाहती हूं कि जैक मेरे बच्चों के साथ हमेशा समय बिताए बच्चों पर बच्चों पूरा अधिकार जैफ का रहेगा। हम बच्चों की भलाई के लिए सब कुछ करना चाहते है।''


Click it and Unblock the Notifications











