गुडी के संदेश गुदवाएंगे ट्वीड

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 21 साल के ट्वीड ने अपनी पत्नी के अंतिम संदेश को अपनी पलसियों के बीच में गुदवाने की इच्छा जताई है। ट्वीड का मानना है कि ऐसा करने से गुडी का संदेश हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।
ट्वीड ने गुडी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मिलने के बाद राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी को अंतिम बार विदाई देना चाहते हैं।
ट्वीड एक टैक्सी चालक पर हमले के मामले में आरोपी हैं। गुडी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद उन्हें इस मामले की अंतिम सुनवाई के लिए पेश होना होगा। यह सुनवाई 16 अप्रैल को होनी है। गुडी का अंतिम संस्कार चार अप्रैल को होना है।


Click it and Unblock the Notifications











