जेड गुडी अंतिम दिनों में घर आ गई
कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश टेलीविजन अदाकारा जेड गुडी को बुधवार को अस्पताल से उनके घर पहुंचा दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गुडी के जीवन के कुछ ही सप्ताह बचे हुए हैं और वह इसे अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं।
करीब 27 वर्षीया गुडी को पश्चिमी लंदन के रॉयल मार्सडेन अस्पताल से एक एंबुलेंस में उनके पति जैक ट्वीड के साथ लाया गया।
इससे पहले गुडी के सहयोगी मैक्स क्लिफोर्ड ने कहा था कि वह इस्सेक्स के अपशायर के गांव में स्थित घर लौटने के लिए व्याकुल हो रही है।
क्लिफोर्ड ने कहा, "वे वापस घर जा रहे हैं। निश्चित तौर उन्होंने तय किया कि वह घर लाने लायक हैं। गुडी के साथ एक नर्स भी जा रही है।"
क्लिफोर्ड ने कहा कि गुडी ट्वीड और अपने दोनों बेटों बॉबी और फ्रेड्डी के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह जितना हो संभव है उतना समय उनके साथ बिताना चाहती है।
गौरतलब हो कि पिछले अगस्त में ही गुडी को अपने ग्रीवा कैंसर के बारे में पता चला था। उस दौरान गुडी भारत में बिग बॉस के शो ममें हिस्सा लेने के लिए आई हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications