जेड ने बच्चों से अंतिम विदा ली

ओके पत्रिका के अनुसार जेड ने खुद को मृत्यु के लिए तैयार कर लिया है। उन्हें स्वर्ग और आत्माओं पर पूरा भरोसा है।
जेड ने अपने बेटों से अंतिम विदा ली। वे नही चाहती थी कि उनके बेटे उनकी मृत्यु को देखें। इसी पत्रिका को लिखे गए एक कालम में जेड ने लिखा, '' बच्चों से अंतिम विदा लेना काफी दुख देने वाला था। मैं उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता लेना चाहती थी लेकिन उन्हें अपनी मृत्यु से निराश नही करना चाहती थी।''
जेड ने अपने बच्चों को लिए कुछ पत्र लिख छोड़े है। जो उनकी न रहने पर बच्चे पढेंगे। इसी बीच प्रकाशक कम्पनी हारपर कोलिन्स ने जेड की अंतिम डायरी के अधिकार खरीद लिए है जिसमें उन्होंने अपने जीवन के अंतिम पलो को शब्दों में उतारा है।
जेड ने पहले से ही अपने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है। सात कारों का काफिला उनके अंतिम यात्रा के साथ चलेगा। उन्होंने दफन होने के लिए सेंट जान द बापिस्ट चर्च चुना है जो उनके घर के पास है। यही नही प्रशंसको को अपने अंतिम संस्कार के दर्शन करवाने के लिए बड़े स्क्रीन की व्यवस्था भी करवा दी है।


Click it and Unblock the Notifications