जेड गुडी का घर बेचा जा रहा है!
![Jade Goody [ file photo] Jade Goody [ file photo]](https://images.filmibeat.com/hi/img/2009/04/21-jade-goody208.jpg)
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट कॉम' के मुताबिक इस संपत्ति की शुरुआती कीमत 949,999 पाउंड आंकी गई है।
इस संपत्ति की बिक्री से मिलने वाली सारी रकम गुडी के बेटों बॉबी (पांच वर्ष) और फ्रेडी (चार वर्ष) के लिए बने न्यास को सौंप दी जाएगी। दोनों बच्चे इस समय अपने पिता जेफ ब्राजियर के साथ रह रहे हैं।
जेड की मां जैकी ने कहा, "इस बिक्री से मिलने वाली राशि न्यास को सौंप दी जाएगी ताकि वे बच्चे बड़े होने पर उसका इस्तेमाल कर सकें।"
गुडी ने यह घर करीब दो वर्ष पहले खरीदा था। इस घर में चार शयनकक्ष हैं और यह एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।
गुडी की पिछले दिनों सर्वाइकल कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











