जेड गुडी की एक आंख की रोशनी गई!
कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश अभिनेत्री जेड गुडी की हालत और बिगड़ गई है। रोग में हुए विस्तार के कारण गुडी की एक आंख की रोशनी चली गई है।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक 27 वर्षीय गुडी ने कहा है कि वह अपने बेटों (पांच वर्षीय बॉबी और चार वर्षीय फ्रेडी) को देख पाने में अक्षम हो गई है।
ज्ञात हो कि डॉक्टरों ने पहले ही गुडी को बता दिया है कि वह अब ज्यादा दिन जीवित नही रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications