अपनी मौत का फिल्मांकन चाहती हैं गुडी

By Super

Jade Goody
कैंसर से पीड़ित ब्रिटेन की रिएलिटी टीवी कलाकार जेड गुडी ने असल जिंदगी में अपनी मौत का फिल्मांकन किए जाने की इजाजत मांगी है। ऐसा उसने एक रिएलिटी शो के लिए किया है।

27 वर्षीय गुडी ने कहा, "मैंने अपनी पूरी वयस्क जिंदगी, जन्म से लेकर यहां तक के सफर के बारे में बातें करते बिताया है। फर्क बस इतना है कि अब मैं अपनी मौत के बारे में बात कर रही हूं। मैंने कैमरे के सामने अपनी जिंदगी बिताई है और मेरी इच्छा है कि मेरी मौत भी कैमरे के सामने ही हो।"

दो बच्चों की मां गुडी को सर्वाइकल कैंसर है। इसका पता भारत में पिछले साल अगस्त में आयोजित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान चला था। तब से लेकर आज तक कैंसर ने गुडी को बुरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है। चिकित्सकों ने कहा है कि इस दुनिया में वह कुछ महीनों की मेहमान हैं।

गुडी ब्रिटेन के रिएलिटी शो-बिग ब्रदर के दौरान भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के कारण चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने भारत में रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का फैसला किया था लेकिन कैंसर का पता चलने के कारण वह कार्यक्रम शुरू होने से पहले उससे बाहर हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X