कैंसर बढ़ने से जेड हुई निराश

वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार द बिग ब्रदर शो की स्टार कई बार कीमोथेरेपी कराने के बाद अच्छी खबर सुनना चाहती थी, लेकिन चिकित्सकों ने मंगलवार को उन्हें बताया कि उनके लीवर, आंतों और उरुमूल में गांठें मिली हैं।
गुडी ने कहा, "मैं मरना नहीं चाहती। मैं तबाह हो गई हूं। मैं डरी हुई और क्रोधित हूं। मैं मरना नहीं चाहती क्योंकि मुझे अभी बहुत कुछ करना है।"
चिकित्सकों ने पहले गुडी के ठीक होने की 40 फीसदी संभावना जताई थी लेकिन बीमारी के और गंभीर हो जाने के कारण अब वे पीछे हटने लगे हैं।
गुडी का कहना है कि वे किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही हैं। गुडी ने कहा, "असलियत यह है कि अब मेरे ठीक होने की संभावना 40 प्रतिशत भी नहीं रही और देखना है कि कब तक बची रहती हूं। यह सब डराने वाला है। मैं सकारात्मक रुख बरकरार रखने की कोशिश कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि नया इलाज कैंसर पर काबू पा सकेगा।"
जेड के कैंसर से पीड़ित होने के बारे में गत अगस्त में पता चला था।


Click it and Unblock the Notifications