गुडी ने मां से मौत की भीख मांगी थीं!
![Jade Goody with mother Jackkey Budden[ file photo] Jade Goody with mother Jackkey Budden[ file photo]](https://images.filmibeat.com/hi/img/2009/04/22-jade-jackie200.jpg)
वेबसाइट 'द मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मौत के लिए तिल-तिलकर एक-एक दिन का इंतजार कर रहीं गुडी ने अपनी मां से कहा था कि वह तकिए से उनका दम घोंट दें लेकिन गुडी की मां ने ऐसा नहीं किया था। गुडी की मां जैकी बडन ने इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है।
गुडी ने ब्राउन से कहा था कि वह 'मदर्स डे' के बाद ही उनका दम घोटें क्योंकि उस दिन वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहती थीं। विधि की विडंबना देखिए कि गुडी की मौत 'मदर्स डे' के दिन ही हुई।
ब्राउन ने कहा कि वह अपनी बेटी को जीवन के दुखों से अंत दे देतीं लेकिन उन्होंने गुडी के पति जैक ट्वीड के कारण ऐसा नहीं किया क्योंकि ट्वीड चाहते थे कि गुडी स्वाभाविक मौत मरें।


Click it and Unblock the Notifications











