'दोबारा हुआ जैक्सन का पोस्टमार्टम'

ऐसी रिपोर्ट है कि परिवारवालों के आदेश पर माइकल जैक्सन के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है. परिजनों को इसका नतीजा जल्द आने की उम्मीद है. लॉस एंजेलेस टाइम्स अख़बार के मुताबिक़ माइकल जैक्सन के परिजन स्वतंत्र रूप से पोस्टमार्टम कराने की मांग इसलिए कर रहे थे क्योंकि इससे टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट का नतीजा जल्दी आ सकता है.
शुक्रवार को आधिकारिक रूप से माइकल जैक्सन के शव का पोस्टमार्टम किया गया था. लेकिन इसके नतीजे आने में कम से कम छह सप्ताह लग जाएँगे.
इससे पहले पुलिस ने माइकल जैक्सन के डॉक्टर कॉनरैड मरे से तीन घंटे तक पूछताछ की है. डॉक्टर मरे आख़िरी क्षणों में माइकल जैक्सन के साथ थे.
डॉक्टर मरे की प्रवक्ता मिरांडा सेवसिक ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि माइकल जैक्सन की मौत के मामले में डॉक्टर मरे संदिग्ध नहीं हैं.
उन्होंने कहा, "पुलिसवालों ने कहा है कि डॉक्टर मरे संदिग्ध नहीं हैं, बल्कि वे प्रत्यक्षदर्शी हैं. उन्होंने डॉक्टर मरे के वकील को बताया है कि अब उनसे फिर पूछताछ नहीं होगी. वे जो भी जानना चाहते थे, उन्हें जानकारी मिल गई है. लेकिन डॉक्टर मरे लॉस एंजेलेस में ही रहेंगे क्योंकि अगर पुलिसवालों का मन बदल जाए और वे उनसे फिर पूछताछ करना चाहें, तो सुविधा होगी."
मांग
25 जून को माइकल जैक्सन की मौत हो गई थी. माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई.
पुलिसवालों ने कहा है कि डॉक्टर मरे संदिग्ध नहीं हैं, बल्कि वे प्रत्यक्षदर्शी हैं. उन्होंने डॉक्टर मरे के वकील को बताया है कि अब उनसे फिर पूछताछ नहीं होगी. वे जो भी जानना चाहते थे, उन्हें जानकारी मिल गई है. लेकिन डॉक्टर मरे लॉस एंजेलेस में ही रहेंगे क्योंकि अगर पुलिसवालों का मन बदल जाए और वे उनसे फिर पूछताछ करना चाहें, तो सुविधा होगी मिरांडा सेवसिक, डॉक्टर मरे की प्रवक्ता
| पुलिसवालों ने कहा है कि डॉक्टर मरे संदिग्ध नहीं हैं, बल्कि वे प्रत्यक्षदर्शी हैं. उन्होंने डॉक्टर मरे के वकील को बताया है कि अब उनसे फिर पूछताछ नहीं होगी. वे जो भी जानना चाहते थे, उन्हें जानकारी मिल गई है. लेकिन डॉक्टर मरे लॉस एंजेलेस में ही रहेंगे क्योंकि अगर पुलिसवालों का मन बदल जाए और वे उनसे फिर पूछताछ करना चाहें, तो सुविधा होगी |
माइकल जैक्सन के परिवारवालों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश इसलिए दिया क्योंकि वे यह जानना चाहते थे कि 50 साल की उम्र में माइकल जैक्सन को दिल का दौरा क्यों पड़ा.
बीबीसी संवाददाता राजेश मीरचंदानी के मुताबिक़ माइकल जैक्सन के परिजन उनके आख़िरी दिनों के बारे में और जानकारी चाहते हैं.
साथ ही वे यह भी जानना चाहते हैं कि मौत के समय माइकल जैक्सन के शरीर में कौन-कौन से ड्रग मौजूद थे.
जैक्सन के परिजनों को निजी रूप से पोस्टमार्टम कराने से टॉक्सिकोलॉजी की रिपोर्ट जल्द आ जाने की उम्मीद है.
इस बीच माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन ने एक बयान जारी करके कहा है कि वे लोग माइकल जैक्सन की मौत से काफ़ी सदमे में हैं.
दूसरी ओर माइकल जैक्सन के प्रशंसक लॉस एंजेलेस में अपने प्रिय गायक को अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications











