जैक्सन को मिलेगी अंतिम विदाई

By Staff

पॉप गायक माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार अब से कुछ समय बाद लॉस एंजेलेस के पास किया जाएगा.

इससे पहले ग्लेनडेल में उनकी याद में विशेष स्मृति सभा आयोजित की गई है जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हैं. जैक्सन का 25 जून को निधन हो गया था. इसके अलावा कई जानी-मानी हस्तियाँ भी स्मृति आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आई हैं जिसमें एलिज़ाबेथ टेलर और अभिनेता क्रिस टकर भी हैं. माना जा रहा है कि जैक्सन की करीबी दोस्त डायना रॉस और ब्रुक शिल्ड्स भी मौजूद हैं.

अंतिम संस्कार फ़ॉरेस्ट लॉन के कब्रगाह में किया जाएगा. माना जा रही है कि करीब 200 लोग इस दौरान मौजूद रहेंगे.

अंतिम संस्कार पर काफ़ी पैसा खर्च हो रहा है. वकील जेरिल कोहेन ने कहा कि इतना ख़र्चा इसलिए हो रहा है क्योंकि 12 कब्रें खरीदी गई हैं. हालांकि ये नहीं बताया गया कि ऐसा क्यों किया गया है.

जैक्सन की मौत की जाँच कर रहे अधिकारी ने पिछले हफ़्ते उनकी मौत को हत्या करार दिया था. इसके बाद इस बाद की आशंका बढ़ गई है कि किसी के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा हालांकि अब तक का नाम नहीं लिया गया है.

पहले जैक्सन को 29 अगस्त को उनके जन्मदिन पर ही दफ़नाया जाना था. लेकिन अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए और समय चाहिए था इसलिए तारीख़ आगे बढ़ा दी गई.

फ़ॉरेस्ट लॉन कब्रगाह में कई जानी-मानी हस्तियाँ को दफ़नाया जा चुका है जिसमें हंफ्री बोगार्ट और क्लार्क गेबल जैसे अभिनेता शामिल हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X