मृत जैकसन की बढ़ती कमाई

पत्रिका के अनुसार जैकसन ने पिछले साल 27.5 करोड़ अमरीकी डॉलर कमाए जो चार विश्व प्रसिद्ध गायकों लेडी गागा, बेओंसी, मडोना और जे ज़ेड की सामुहिक आय से भी ज़्यादा थी. फ़ोर्ब्स ने लिखा है, “ये पॉप के बादशाह को हमारे 'मृत सेलेब लिस्ट" (वैसी श्रेणी जिसमें मृत लोगों की कमाई को क्रम में आंका जाता है) में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए काफ़ी है. सच तो यह है कि उनकी कमाई लिस्ट में मौजूद दूसरे आर्टिस्टों के कुल अर्जन से ज़्यादा है, किसी भी जीवित पाप आर्टिस्ट या ग्रुप की कमाई से अधिक."
समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि पत्रिका ने पिछले साल उन्हें ऊँची कमाई करने वाले आर्टिस्टों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर रखा था. पिछले साल माइकल जैकसन की कमाई नौ करोड़ डालर थी. अमरीकी पत्रिका आर्थिक जगत से जुड़ी ख़बरों के अलावा धनाढय लोगों की सूची छापती है. कहा जा रहा है कि उनके संगीत, वीडियो और उनसे जुड़ी हर चीज़ में प्रशंसकों की दिलचस्पी बहुत बढ़ी है. जैकसन की मृत्यु पिछले साल 25 जून को हुई थी. तब वे 50 साल के थे.


Click it and Unblock the Notifications











