'जैक्सन ने घातक दवाएँ ली थी'

By Staff
'जैक्सन ने घातक दवाएँ ली थी'

एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जब मौत हुई उस समय उन्होंने भारी मात्रा में प्रोपोफॉल नामक शक्तिशाली बेहोशी की दवा ली थी.

लॉस एंजेलेस कोरोनर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके शरीर में ख़तरनाक स्तर तक ये दवा पाई गई.

ये जानकारी पहले सर्च वारंट में सीलबंद करके रखी गई थी जिसे अब ह्यूस्टन में सार्वजनिक कर दिया गया है.

50 वर्षीय माइकल जैक्सन की मौत 25 जून को लॉस एंजेलेस स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी.

पूछताछ जैक्सन के डॉक्टर कॉनराड मरे से पुलिस ने दो बार पूछताछ की है लेकिन फ़िलहाल उन्हें संदेह से परे रखा है. सर्च वारंट के मुताबिक़, डॉक्टर मरे ने पुलिस को बताया कि वो माइकल जैक्सन को प्रोपोफॉल नाम की दवा इन्सोमनिया के इलाज के लिए देते थे.

जैक्सन के डॉक्टर कॉनराड मरे से पुलिस ने दो बार पूछताछ की है लेकिन फ़िलहाल उन्हें संदेह से परे रखा है.

सर्च वारंट के मुताबिक़, डॉक्टर मरे ने पुलिस को बताया कि वो माइकल जैक्सन को प्रोपोफॉल नाम की दवा इन्सोमनिया के इलाज के लिए देते थे.

हालाँकि उनका ये भी कहना था कि धीरे-धीरे जैक्सन इस दवा के आदी होते जा रहे थे, जो उनके लिए चिंता की बात थी. बाद में उन्होंने इस दवा की खुराक कम कर दी थी.

जैक्सन की मौत के दिन डॉक्टर कॉनराड ने उन्हें थोड़ी मात्रा में प्रोपोफॉल इसलिए दी थी क्योंकि दूसरी दवाइयों का उन पर असर नहीं हो रहा था.

लॉस एंजेलेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ जगहों पर फ़ोन करने के लिए अकेला छोड़ दिया और वापस आने पर जैक्सन को मृत पाया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X