जैक्सन के डॉक्टर के क्लीनिक में छापा

By Staff
जैक्सन के डॉक्टर के क्लीनिक में छापा

अमरीका के ह्यूस्टन में पुलिस ने माइकल जैक्सन के डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा है. उनके वकील का कहना है कि जाँचकर्ता हत्या के सबूतों की तलाश कर रहे थे.

जाँचकर्ताओं ने डॉक्टर कोनराड मरे के कार्यालय से कई सामान ज़ब्त भी किया है जिसमें कई मेडिकल रिकॉर्ड शामिल हैं.

पुलिस का कहना है कि वे जानना चाहते हैं कि माइकल जैक्सन की मौत से पहले कुछ दिनों में क्या उन्हें कोई दवा दी गई थी, और अगर दी गई थी तो वो कौन सी दवा थी.

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध पॉप गायक माइकल जैक्सन का गत 25 जून को निधन हो गया था. वे 50 वर्ष के थे.

पहले कहा गया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ लेकिन बाद में उनकी हत्या की आशंका जताई गई थी.

छापा

वैसे पुलिस का कहना है कि डॉक्टर पर हत्या का संदेह नहीं है लेकिन जब माइकल जैक्सन की मौत हुई तो वे उनके घर पर ही थे और उन्होंने आख़िरी समय में उनकी जान बचाने की कोशिश की थी.

छापे के बाद पुलिस को डॉक्टर मरे के क्लीनिक से कई बैग ले जाते हुए देखा गया.

डॉक्टर मरे के प्रवक्ता ने कहा, "इस छापे से हमें आश्चर्य हुआ और डॉक्टर मरे के वकीलों को भी."

यह छापा 'ड्रग एनफ़ोर्समेंट एजेंसी' के जाँचकर्ताओं ने मारा है. हालांकि एजेंसी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ़ तलाशी ली है और यह कोई छापा नहीं था.

डॉक्टर के वकील एडवर्ड चेरनॉफ़ का कहना है कि डॉक्टर मरे जाँच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और पुलिस उनसे पहले भी दो बार पूछपाछ कर चुकी है.

उल्लेखनीय है कि माइकल जैक्सन की मौत के कुछ दिनों बाद डॉक्टर मरे ने इस बात से इनकार किया था कि वे माइकल जैक्सन को कोई दर्द नाशक दवा दे रहे थे जो उनके मौत का कारण बनी होगी.

डॉक्टर मरे के वकील का कहना है कि यदि माइकल जैक्सन को कोई दवा दी गई होगी तो वह स्वास्थ्य संबंधी विशेष ज़रुरत से जुड़ी होगी.

उनके वकील का कहना है कि डॉक्टर मरे को बेवजह माइकल जैक्सन के प्रशंसकों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है.

उनका कहना है कि डॉक्टर मरे इन दिनों प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें हर वक़्त एक बॉडीगार्ड के साथ चलना पड़ रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X