जैक्सन की पूर्व पत्नी लड़ेगी क़ानूनी लड़ाई

By Staff

{image-07 hindi.filmibeat.com}

पॉप गायक माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने कहा है कि जैक्सन के साथ उनके दो बच्चों की ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के लिए वे क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगी. गुरुवार को लॉस एजेंलेस में एनबीसी टीवी नेटवर्क पर एक इंटरव्यू में डेबी ने कहा कि वे अपने बच्चों की ज़िम्मेदारी अपने पास रखना चाहती हैं.

माइकल जैक्सन और डेबी के दो बच्चे हैं-12 वर्षीय प्रिंस माइकल और 11 वर्षीय पेरिस माइकल केथरीन. माइकल के तीसरे बच्चे की माँ के बारे में जानकारी नहीं है. पचास वर्षीय माइकल जैक्सन का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. इसके बाद उनके बच्चों की अस्थाई तौर पर ज़िम्मेदारी जैक्सन की माँ को सौंपी गई है.

मैं ये साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हूँ कि मैं ही दोनों बच्चों की असली माँ हूँ डेबी जैक्सन की पूर्व पत्नी ने टेलीफ़ोन पर दी गई 90 मिनट की इंटरव्यू में कहाहै, "मैं ये साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हूँ कि मैं ही दोनों बच्चों की असली माँ हूँ."

एनबीसी की वेबसाइट के मुताबिक डेबी ने ये भी कहा कि वे माइकल जैक्सन के पिता जो को बच्चों से दूर रखने के लिए कोर्ट से आग्रह करेंगी. उनका कहना था, " मैं आगे आ रही हूँ, मुझे आना पड़ेगा."

वसीयत

माइकल जैक्सन की वसीयत में डेबी का नाम नहीं है. ये वसीयत 2002 में तैयार की गई थी और इसे जैक्सन की मौत के बाद अदालत में दाख़िल कर दिया गया है. इस वसीयत के मुताबिक माइकल जैक्सन ने अपनी मां को अपने तीनों बच्चों का क़ानूनी तौर पर अभिभावक बनाया है. अपने तीनों बच्चों के लिए जैक्सन ने अपनी वसीयत में लिखा है कि यदि वो मर जाते हैं तो उनकी मां, कैथरीन जैक्सन ही तीनों बच्चों की क़ानूनी तौर पर अभिभावक होंगी.

दस्तावेज़ों के मुताबिक वसीयत में लिखा है, मैने जानबूझकर अपनी पूर्व पत्नी को कुछ नहीं दिया है. जब माइकल जैक्सन और डेबी का तलाक़ हुआ था तो डेबी ने तलाक की शर्तों के तहत बच्चों पर अभिभावक का अपना हक़ छोड़ दिया था लेकिन एक कोर्ट ने बाद में इस फैसले को पलट दिया था.

वर्ष 2003 में माइकल जैक्सन ने एक फुटेज जारी किया था जब उन पर बच्चों के साथ ग़लत बर्ताव करने का आरोप लगा था. इस वीडियो में डेबी भी थीं. वीडियो में डेबी ने कहा था कि ये बच्चे जैक्सन को उनका तोहफ़ा हैं. उन्होंने कहा था, “मेरे बच्चे मुझे माँ नहीं कह सकते क्योंकि मैं ऐसा नहीं चाहती. वे माइकल के बच्चे हैं."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X