माइकल जैक्सन के गाने पर विवाद

By Staff

माइकल जैक्सन के गाने पर विवाद
पॉप स्टार गायक माइकल जैक्सन के परिवारजनों का कहना है कि ब्रेकिंग न्यूज़ नाम से हाल ही में रिलीज़ हुए एक अलबम में माइकल जैक्सन की आवाज़ नहीं है.दावा किया गया था कि जैक्सन ने इस गाने को 2007 में ही रिकॉर्ड कराया था और इसे 2009 में ही रिलीज़ होना था लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई.

लेकिन माइकल जैक्सन की बहन ला टोया का कहना है कि माइकल जैक्सन जैसी आवाज़ होना और माइकल जैक्सन की आवाज़ होने में काफ़ी फ़र्क है जो कि इस अलबम में साफ़ दिखता है.पॉप स्टार माइकल जैक्सन का 50 वर्ष की उम्र में जून, 2009 में निधन हो गया था.

उनकी निजी ज़िंदगी विवादों से घिरी रही थी और उसमें कई उतार चढ़ाव आए.उस समय उनकी काफ़ी आलोचना हुई जब उन्होंने अपने 11 महीने के बच्चे प्रिंस माइकल-2 (ब्लैंकेट) को होटल की खिड़की से झुलाने की कोशिश की.एक टीवी डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने बच्चों के साथ सोने की बात स्वीकार की और कहा- आप उनके साथ क्यों नहीं सो सकते हैं. किसी के साथ सोना सबसे प्यारी चीज़ है.

वर्ष 2003 में उनपर एक 14 साल के बच्चे गेविन अरविज़ों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा. उनकी गिरफ़्तारी का वारंट जारी हुआ और पुलिस ने उनके रिसोर्ट पर छापा भी मारा.माइकल जैक्सन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और उन्हें हथकड़ियाँ भी पहनाई गईं. लेकिन पाँच महीने तक चली अदालती कार्रवाई के बाद उन्हें निर्दोष करार दिया गया.

अदालती कार्रवाई और दिवालिया होने की अफ़वाहों के बीच माइकल जैक्सन दुबई चले गए.वर्ष 2009 में एक बार फिर माइकल जैक्सन ने सुर्ख़ियाँ बटोरीं जब उन्होंने अपने कमबैक कंसर्ट की घोषणा की. उन्होंने घोषणा की कि वे 50 शो करेंगे और लंदन में उनका आख़िरी शो होगा.उनका ये शो जुलाई, 2009 में होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X