जैक्सन: दोबारा पोस्ट मॉर्टम की माँग

पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मृत्यु के दो दिन बाद उनके परिवार के सदस्य दोबारा स्वतंत्र पोस्ट मॉर्टम यानी शवपरीक्षा की माँग करने जा रहे हैं. उनके अनुसार मृत्यु से जुड़े कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.पचास वर्षीय माइकल जैक्सन का लॉस एंजेलिस में गुरुवार को निधन हो गया था.
वरिष्ठ राजनीतिक नेता जैसी जेक्सन, जो परिवार को समझा-बुझा रहे हैं, कहते हैं कि वे चिंतित हैं कि माइकल जैक्सन की मृत्यु का आधिकारिक कारण कई हफ़्ते तक पता नहीं चलेगा. उनका कहना था कि जैक्सन का परिवार उनके निजी डॉक्टर कॉनरैड मर्रे से जवाब चाहता है जो मृत्यु के समय उनके साथ थे.
जो कहा जा रहा है उसके ठीक विपरीत डॉक्टर मर्रे शुरु से ही प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे डॉक्टर मर्रे के वकील
| जो कहा जा रहा है उसके ठीक विपरीत डॉक्टर मर्रे शुरु से ही प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे |
ग़ौरतलब है कि लॉस एंजेलेस के कॉरोनर यानी जाँचकर्ता ने शुक्रवार को कहा था कि पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत में किसी तरह की गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है. हालांकि टॉक्सिकोलॉजी और दूसरे परीक्षणों के परिणाम आने में अभी कुछ हफ़्ते लगेंगे.
'डॉक्टर सहयोग दे रहे हैं'
पुलिस का कहना है कि डॉक्टर मर्रे, जो माइकल जैक्सन के साथ थे जब उन्होंने होश खोया था, अभियुक्त नहीं हैं लेकिन पुलिस उस दिन की घटनाओं के बारे में उनका विस्तृत इंटरव्यू करना चाहती है. डॉक्टर मर्रे के वकील बिल स्ट्राडली ने कहा है, "जो कहा जा रहा है उसके ठीक विपरीत डॉक्टर मर्रे शुरु से ही प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे."
जैक्सन परिवार जिन प्रश्नों के उत्तर खोज रहा है उनमें प्रमुख सवाल हैं - डॉक्टर कब आए थे? क्या उन्होंने माइकल जैक्सन को कोई टीका लगाया था और यदि लगाया था तो किस पदार्थ का लगाया था? जैक्सन के किराए के मकान के सामने अनेक लॉरियाँ खड़ी है और उनकी बहन गायिका जैनेट जैक्सन उनके निजी सामान को किराए के मकान से हटाने का काम देख रही हैं.
शव परिवार को सौंपा
किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा. जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे क्रेग हार्वे
| किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा. जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे |
जैक्सन का शव उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया है लेकिन अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.पोस्टमॉर्टम होने के सात घंटे बाद माइकल जैक्सन के परिजनों को शव सौंपा गया. वे किसी तरह मीडिया से बचते-बचाते वहाँ से निकले. शव को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.
पोस्टमॉर्टम के नतीजों के बारे में जाँचकर्ताओं के प्रवक्ता क्रेग हार्वे ने कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर साथ ही उन्होंने कहा कि मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा.
उनका कहना था, "जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे." अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक जैक्सन रोज़ाना डेमेरोल ले रहे थे जो दर्द निवारक है और इसे पेथाडीन भी कहते हैं.
जैक्सन कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे. गुरुवार को जब वे अपने घर पर बेहोश हुए थे तो आपात मदद के लिए किए गए फ़ोन की रिकॉर्डिंग जारी की गई है जिसमें फ़ोन करने वाला बोल रहा है कि जैक्सन बेहोश हैं और साँस बंद हो गई है.
जैक्सन के निजी डॉक्टर उस समय वहीं मौजूद थे. फ़ोन करने वाले ने कहा कि डॉक्टर माइकल जैक्सन को होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं.इसके दो घंटे बाद यूसीएलए मेडिकल केंद्र में जैक्सन को मृत घोषित कर दिया गया.
'दर्द निवारक गोलियाँ लेते थे माइकल'
माइकल के भाई जरमेन ने बाद में कहा था कि शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. जरमेन ने एबीसी के टीवी कार्यक्रम में बताया कि माइकल जैक्सन को अपने करियर के दौरान जो चोटें लगी थीं उसके लिए वे दर्द निवारक दवा लिया करते थे.जरमेन ने बताया, "चोट की वजह से माइकल को काफ़ी तकलीफ़ होती थी. उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था. उन्होंने दवा लेनी शुरु कर दी और फिर ये माइकल की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई."
लॉस एजेंलेस पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जाँचकर्ताओं ने जैक्सन के निजी डॉक्टर से पूछताछ की है और डॉक्टर की कार को भी माइकल के घर से हटा लिया गया है. इस बीच मनोरंजन जगत, विश्व नेताओं और प्रशंसकों की ओर से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं.
ओबामा का संदेश
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि बराक ओबामा जैक्सन को महान कलाकार मानते हैं और साथ ही कहा कि जैक्सन के जीवन के कुछ हिस्से दुखद हैं. माइकल जैक्सन ने संगीत करियर अपने परिवार के पॉप ग्रुप द जैक्सन फ़ाइव के साथ शुरू किया था.
लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इस क्षेत्र में अपना स्थान बनाया. बिली जीन और बैड जैसे सुपरहिट संगीत अलबम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई. वर्ष 1982 में रिलीज़ हुई उनकी संगीत अलबम थ्रिलर अब तक की सबसे ज़्यादा बिकने वाली अलबम है.
माइकल जैक्सन ने ब्रिटेन में भी कई बेहतरीन संगीत अलबम बनाए थे और 13 ग्रैमी अवार्ड्स भी जीते थे. जैक्सन को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ थीं. लेकिन अगले महीने वे लंदन से अपना 'कमबैक' कॉंसर्ट शुरू करने वाले थे.
माइकल जैक्सन पिछले कई वर्षों से वित्तीय और क़ानूनी संकट झेल रहे थे और वर्ष 2001 के बाद से उन्होंने कोई बड़ा लाइव शो नहीं किया था.जानी-मानी हस्तियों समेत अनेक देशों में फैले उनके प्रशंसकों ने दुख व्यक्त किया है


Click it and Unblock the Notifications











