माइकल जैक्सन ने की अनोखी मांग
पॉप गायक माइकल जैक्सन ने शनिवार को शुरू हो रहे अपने वापसी टूर के लिए एक अनोखी मांग की है। वह चाहते हैं कि उनके साथ बाल गायकों का एक समूह हो जिसमें श्वेत, अश्वेत, एशियाई और मिलीजुली नस्ल के गायक समान संख्या में हों।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन चाहते हैं कि बच्चों को संकेत भाषा का ज्ञान हो और उनकी उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच हो।
एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, "आमतौर पर जब हम गायन समूह का चयन करते हैं तो यह खासा मेहनत का काम होता है। लेकिन इस मामले में तो यह लगभग असंभव सी बात है। जैको को काम में संपूर्णता पसंद है और वह चाहते हैं तो इसका मतलब है कि हर बच्चे को संकेत भाषा आनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











