गोदाम में मिला जैक्सन का ऑक्सीजन चैम्बर
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का ऑक्सीजन चैम्बर सैन डियागो के एक गोदाम से बरामद हुआ है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 'सेकरिस्ट 2500 बी हाइपरबेरिक' ऑक्सीजन चैम्बर से कोई भी व्यक्ति दो घंटे तक शुद्ध ऑक्सीजन ले सकता है।
कैलीफोर्निया स्थित ब्रॉटमैन मेमोरियल हास्पिटल ने वर्ष 1985 में जले हुए रोगी के इलाज के लिए इस ऑक्सीजन चैम्बर को खरीदा था। वर्ष 1984 में जैक्सन का इलाज इसी अस्पताल में हुआ था।
जैक्सन ने अस्पताल को ऑक्सीजन चैम्बर खरीदने के लिए 14.8 लाख डॉलर दान में दिया था लेकिन आज यह चैम्बर गोदाम में धूल खा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











