जैक्सन की मां को मिली बच्चों की कस्टडी
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के बच्चों के देखभाल करने का फैसला कोर्ट ने कर दिया है। जैक्सन खुद चाहते थे कि उनकी मां कैथरीन जैक्सन बच्चों की देखभाल करें और कोर्ट ने भी यही फैसला सुनाया है।
प्रिंस माइकल जूनियर और पेरिस माइकल की मां डैबी को दोनों बच्चों के अभिभावक होने का अधिकार दिया गया है। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार जैक्सन के तीन बच्चे हैं।
नए समझौते के अनुसार डैबी ने कहा है कि वह बच्चों की देखभाल का अधिकार प्राप्त करने के लिए अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाएंगी। जैक्सन की मां कैथरीन के वकील लॉन्डेल मैकमिलन ने इस संबंध में जानकारी दी।
लॉन्डेल ने कहा, "यह समझौता बच्चों की भलाई के लिए हुआ है। यह पैसों के लिए नहीं हुआ।" दोनो पक्षों के बीच हुए समझौते को सोमवार को लास एंजेलिस की अदालत में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जैक्सन का निधन 25 जून को हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











