जैक्सन की शादी का सर्टिफिकेट बिका

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक माइकल जैक्सन और लीसा मैरी को उनकी शादी का यह दस्तावेज डोमिनिकन रिपब्लिक में वर्ष 1994 में 15 मिनट के समारोह के दौरान जारी किया गया था। दुनिया के मशहूर पॉप स्टार रह चुके जैक्सन की शादी का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए बोली की शुरूआत 27,000 डॉलर से हुई। दस्तावेज की बोली के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी।
जैक्सन की शादी का प्रमाणपत्र जीतने वाले विजेता ने कहा, " मैं और मेरी पत्नी वर्ष 1973 से ही जैक्सन के ऑटोग्राफ और यादगार चीजों को एकत्रित कर रहे हैं। कई वर्ष पहले हमने मर्लिन मुनरो और आर्थर मिलर के शादी के प्रमाणपत्र के लिए बोली लगाई थी और अब इसे जीतने के लिए मैं मौका नहीं गवाना चाहता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
auction नीलामी पॉप गायक पॉप संगीत माइकल जैक्सन शादी सेलेब्रिटी celebrity marriage michael jackson pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications