माइकल की संपत्ति में लगातार इजाफा
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन की मौत के बाद भी उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है। फिल्म और विज्ञापन अनुबंध से उनकी संपत्ति में 10 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'न्यूयार्क टाइम्स' की रपट के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। माना जा रहा है कि वर्ष के अंत तक माइकल की संपत्ति में अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर जुड़ जाएंगे।
जैक्सन की संपत्ति में से उनकी मां और तीनों बच्चों का हिस्सा 40 फीसदी होगा वहीं 20 फीसदी राशि कल्याण कार्यो में खर्च किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











