माइकल जैक्सन को देखें डीवीडी में
पॉप संगीत के शहंशाह दिवंगत माइकल जैक्सन के संगीत समारोहों के अभ्यास पर आधारित फिल्म 'दिस इज इट' की डीवीडी 26 जनवरी को जारी होगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक इस डीवीडी में 90 मिनट के अतिरिक्त दृश्य होंगे। जिसमें फिल्म के निर्देशक केनी ओर्टिगा का साक्षात्कार भी शामिल होगा। ओर्टिगा ने इस डीवीडी में 'थ्रिलर' और 'स्मूथ क्रिमिनल' एलबम के वीडियो भी शामिल किए हैं।
'दिस इज इट' ने अक्टूबर में प्रदर्शित होने के बाद से अब तक 1.65 करोड़ डॉलर की कमाई की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
डीवीडी दिस इज इट फिल्म माइकल जैक्सन संगीत हॉलीवुड dvd film hollywood michael jackson music this is it


Click it and Unblock the Notifications











