जेल की हवा ने टाइट कर दी इस STAR SON की हवा!
[हॉलीवुड] नशाखोरी के आरोपों में छह महीने की कैद के बाद जेल से रिहा हुए हॉलीवुड एक्शन स्टार जैकी चैन के बेटे ने आज जनता से माफी मांगी और दूसरा मौका देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सजा ने उसकी जिंदगी बदल दी।

वहीं जैकी चैन ने भी माना कि उनका बेटा अब सुधर गया है। 32 वर्षीय जेसी चैन ने कहा कि उनके पास ड्रग्स लेने के बचाव के लिए कोई कारण, कोई बहाना नहीं था क्योंकि उनके पिता 2009 में चीन की राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी समिति के सद्भावना राजदूत रह चुके हैं।
चीन में पिछले दिनों नशे के ख़िलाफ़ अभियान चलाया गया जिसमें कई नामचीन हस्तियां गिरफ़्तार हुई। 2014 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुलिस को आदेश दिया था कि वह नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त क़दम उठाए।
जानकारी के मुताबिक़ जेसी चैन पर 2000 चीनी युआन का जुर्माना भी लगाया गया था। जेल से आने के बाद जेसी ने कहा, न्याय व्यवस्था द्वारा इस तरह के सुधार के बाद मैंने जीवन और मूल्यों को लेकर अपना नजरिया बदल लिया है। जेसी ने कहा कि उसकी तरफ से उनके पिता ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया और जेल में उसके साथ कोई विशेष बर्ताव नहीं किया गया।


Click it and Unblock the Notifications