ड्रग्स मामले में जैकी चैन के बेटे को हो सकती है तीन साल की जेल
हॉंग कॉंग के जाने माने एक्शन स्टार जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को चाइना में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। सोमावर को की गयी घोषणा के दौरान इस बात के बारे में कुछ विस्तृत तौर पर नहीं बताया गया लेकिन इतना जरुर कहा जा रहा है कि अगर छानबीन के दौरान जेसी चैन को दोषी माना गया तो उन्हें करीब तीन साल की जेल हो सकती है।

बीजिंग पुलिस ने जेसी को उनके बीजिंग स्थित अपार्टमेंट पर अगस्त माह में ताईवान के फिल्म स्टार को काई के साथ पकड़ा था। टेस्ट कराने पर दोनों का परिणाम पॉजिटिव आया और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जेसी चैन का इस तरह से पकड़ा जाना जैकी चैन के लिए बेहद शर्मनाक घटना है क्योंकि जैकी चैन को 2009 बीजिंग का एंटी ड्रग्स अम्बेसडर बनाया गया था।
'
जेसी चैन की इस गिरफ्तारी को लेकर कभी भी पब्लिकली बात नहीं की गयी और उनके पिता ने इस मामले को लेकर सबसे सामने माफी भी मांगी। जैकी चैन ने कहा मेरे बेटे जेसी द्वारा की गयी इस शर्मनाक हरकत से मैं बेहद नाराज व हैरान हूं। एक पब्लिक फीगर होने के नाते मैं बेहद शर्मसार हूं और एक पिता होने के नाते बेहद दुखी।"


Click it and Unblock the Notifications